एटा, नवम्बर 22 -- गांव विरामपुर में लिंटर डालते समय अचानक से गिर गया। छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों से जानकारी ली है। थाना मलावन के गांव विरामपुर निवासी कुंवरपाल के घर पर काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को लिंटर डाला जा रहा था। अचानक से लिंटर नीचे गिर गया। लिंटर गिरने से मजदूर, अन्य लोग घायल हो गए। लिंटर गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। चीख की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को मलबा हटाकर निकाला। तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घायलों ने अपने नाम हरदेश निवासी भरतपुरा थाना कुरावली मैनपुरी, जसवंत निवासी नगला भजा मलावन, दमली सिंह निवासी विरामपुर मलावन बताया। बताया जा रहा है कि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है। पीआई के माध्यम से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.