लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- मझगई वन रेंज के बेलाकलां की ग्राम पंचायत के मझरा लोहरा विरान कालोनी में तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामीणों पर एफआईआर की सुगबुगाहट के बीच विधायक रोमी साहनी बेला गांव पहुंचे। 24 मार्च को बेलाकलां गांव के लोहार कॉलोनी में एक तेंदुए ने मजदूरों पर हमला कर दिया था। जिसमें बबलू और रामनरेश घायल हो गए थे, इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी डंडों व रस्सी के सहारे तेंदुए को घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने मामले को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर तेंदुए को तुरंत सौपने से मना कर दिया था। बाद में वन विभाग की ओर से घायलों को दस-दस हजार रुपए की मदद किए जाने के बाद तेंदुए को वन विभाग के हवाले किया गया था। इसी बीच खबर फैली की तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर वन अधिनियम के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी, इसके गांव में आक्रोश...