बिजनौर, जून 30 -- चांदपुर के जलीलपुर ब्लॉक के गांव लुहारपुरा में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियमित रूप से सफाई कर्मचारी नहीं आते, जिससे नालियों में गंदगी जमा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। चांदपुर के जलीलपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लुहारपुरा में साफ-सफाई के अभाव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और जगह-जगह कूड़ा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीण वीरेन्द्र कुमार, विनीत कुमार, नितिश शनि कुमार, अंकुर सिंह, राहुल सिंह, अमित कुमार, बिट्टू सिंह कमांडो बच्चन सिंह आदि का कहना है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी नियमित रूप से स...