लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- बुधवार शाम को शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में हुए ट्रेन हादसे में मारे गए हरिओम सैनी का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को उसके गांव पहुंचा। पत्नी आरती शव देखने की जिद कर रही थी, उसने एक झलक शव को देखा तो बेसुध होकर गिर गई। हरिओम का दो साल का बेटा गणेश हालात से अनजान है। लेकिन सबको रोता देखकर वह भी बिलख रहा है। हरिओम का शव लेकर उसके पिता लालाराम गांव आए हैं। वह बार बार अपने पोते को सीने से लगाकर सिसक पड़ते हैं। उनके खानदान में अब वही आखिरी चिराग है। उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनकागांव निवासी लालाराम सैनी पिछले कई महीनों से रोजा शाहजहांपुर में काम करते थे। वहीं पर पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे और बेटा हरिओम सैनी अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ गांव में ही रह कर बटाई खेती और मजदूरी करता था। मंगलवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.