गांव रथेडी में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी
मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेडी में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। परिजनों ने ससुरालियों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों के रविवार को पंचायत होनी थी, लेकिन उससे पहले महिला जल गई। महिला को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने थाने पर अभी तहरीर नहीं दी है।गांव बझेडी निवासी अमरीन की शादी साढ़े छह साल पहले गांव रथेडी में हुई थी। शादी के बाद उसे कोई बच्चा नहीं था। शनिवार को अमरीन संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। महिला के चाचा ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पिछले एक सप्ताह पूर्व पंचायत बुलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.