गांव में 10 फीट लंबे अजगर के दिखने से दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बलरामपुर, जून 8 -- हरैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास के मजरा डेरवा गांव में रविवार रात करीब नौ बजे 10 फीट लंबा अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा। ग्रामीण मुरहा यादव रविवार रात घर के पास खेत में फसल देखने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। गांव में अजगर निकलने की खबर फैलते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान राम निवास यादव ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से साहस दिखाते हुए अजगर को एक प्लास्टिक बोरिंग पाइप में सुरक्षित कैद कर लिया। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम, जिसमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.