हाथरस, मई 28 -- सादाबाद: बुधवार को सादाबाद के गांव नीति निवास में नाली निर्माण करते समय प्राइमरी स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए,जिसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई। यदि गांव में जेसीबी मशीन होती तो शायद दोनों मजदूरों की जान बच सकती थी। दोनों मजदूरों की मौत से गांव में हाहाकार मच गया। सादाबाद के गांव नीति निवास में बुधवार को प्राइमरी स्कूल के निकट ही नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम के वक्त अचानक प्राइमरी स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए,चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- हाथरस में नाली निर्माण के वक्त स्कूल की दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे, दो की मौत मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की जहां मौके पर ही मौत हो गई,वहीं दूसरे मजदूर ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ ...