संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट में मारपीट के दौरान युवक की हुई मौत से पूरे गांव मातम फैला है। चारो तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। मृत युवक के परिजन बेसुध पड़े हुए हैं। सिर्फ रोने के अलावा कुछ भी बोल पाने में असमर्थ हैं। मृतक के दोनों भाई भी जो हिमांचल में रह कर टाइल्स पत्थर लगाने का काम करते हैं, वे भी भाई के मौत की ख़बर सुन मंगलवार को घर पहुंच गए हैं। अनिल का सोमवार को ही पोस्टमार्टम के बाद देर शाम धनघटा के बिड़हरघाट पर परिजनों व पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। दोनों भाइयों को अंतिम दर्शन का भी मौका नही मिला। यह भी पढ़ें- गांव में व्याप्त है भय, छाया सियापागांव में पुलिस तैनाती गांव के माहौल को देखते हुए घटना के दूसरे दिन भी घटनास्थल और उसके आस -पास करीब दो दर्जन से अधिक महिला...