गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
सिद्धार्थ, जून 27 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड संख्या-सात अटल नगर में गुरुवार की रात ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सांसद जगदंबिका पाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन अफसरों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों की समस्याओं का समाधान गांव में ही सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकारी कार्यालयों का बेवजह चक्कर न लगाने पड़े।उन्होंने कहा कि प्रशासन को गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुननी और उनका समय से गुणवत्तापूर्ण समाधान करना चाहिए। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चौपाल में प्राप्त शिकायतों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.