गांव में ही बन रहा आधार कार्ड, पंचायतों की बढ़ी कमाई
बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए अब शहरों और बाजारों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। जिले के पंचायत भवनों में संचालित आधार सेवा केंद्र गांव-गांव के लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरे हैं। स्थानीय स्तर पर आधार संबंधी सुविधाएं मिलने से जहां ग्रामीणों का समय और पैसा बच रहा है, वहीं ग्राम पंचायतों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जिले की ग्राम पंचायतों में संचालित आधार सेवा केंद्रों से अब तक करीब 1.30 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। पंचायत भवनों में नए आधार कार्ड बनाने, मोबाइल नंबर जोड़ने या बदलने, बायोमेट्रिक अपडेट कराने तथा अन्य आवश्यक संशोधन संबंधी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। आधार सेवाओं के विस्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभियान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.