चंदौली, फरवरी 26 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर से लेकर गांव तक होलिका लगाने का आकार भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गांव के युवा होलिकाओं पर सूखी लकड़ी, पुआल आदि डालकर उसे बड़ा करने में लगा है। लेकिन कई जगहों पर हाईटेंशन तार के नीचे ही होलिका लगा दी गई है। ऐसे ही होलिका खड़ान गांव में लगाई गई है। सड़क किनारे बिजली के पोल और तार के नीचे होलिका लगाई गई है। बिजली विभाग को इसका दूसरा उपाय करना चाहिए। धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान ग्राम पंचायत में होलिका हाइटेंशन तार के नीचे बनाई गई। जिससे कभी कोई हादसा हो सकता है। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत खड़ान में धानापुर जाने वाली सड़क के किनारे प्रसन्न दास सरोवर के पास होलिका स्थापित की गई है। होलिका हाइटेंशन तार के नीचे लगाई गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करन...