पीलीभीत, अप्रैल 17 -- कलीनगर। प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र आबादी से दूर बनाए जाने से लोगों को उसका लाभ नहीं मिल सकेगा। ग्रामीणों ने प्रस्तावित जमीन अनुपयोगी बताकर उसे गांव में बनाने की एसडीएम से मांग की है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के सिमरा तालुके महाराजपुर के गांव पचपेड़ा में सामुदायिक केंद्र स्वीकृत किया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेज दिया गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि प्रस्तावित स्थान आबादी से लगभग साढ़े तीन किमी दूर है। जिससे ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा स्थान निचला होने से वहां जलभराव होता है। इससे सामुदायिक केंद्र का उपयोग करना मुश्किल होगा। यह भी पढ़ें- बीडीओ से खराब पड़े चापाकल को ठीक कराने की मांग ग्रामीणों ने सामुदायिक केंद्र को सिमरा गांव में ही बनाने की मांग की। इस...