बलिया, जनवरी 31 -- बेल्थरारोड। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद भी ग्राम पंचायतों की सफाई राम भरोसे है। आलम यह है कि साफ सफाई नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। कई जगहों पर कागजों में ही कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। कई ऐसे में सफाईकर्मी है जिनका जुगाड़ अधिकारियों व नेताओं के पास है वह महींनों तक गांव में नहीं आते हैं। लोगों ने डीएम से इस समस्या की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...