गांव में शांति बनाए रखने की पहल
मोतिहारी, मई 8 -- सिकरहना, निसं। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में पिछले सोमवार को कलश यात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद गांव में शांति स्थापित करने को लेकर गुरुवार की संध्या शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ विजय कुमार ने की। बैठक में विवाद के बाद गांव में शांति व सौहार्द्र स्थापित करने पर पहल की गई। बैठक में एसडीओ विजय कुमार व डीएसपी उदय शंकर ने कहा कि दोनों पक्ष गांव में शांति बहाल रखें तथा आपसी सौहार्द बनाये रखें। कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे बाद में चलकर ग्रामीणों को परेशानी हो। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। वहीं शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की दुबारा पुनरावृत्ति नहीं हो। इसको लेकर दोनों पक्षों से बातचीत कर सहमति बनायी जाएगी।गांव में आपसी भाईचारे का माहौल कायम रहेगा। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.