प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। अंग्रेजी शराब की दुकान की बात करें तो भीरपुर स्टेशन रोड की दुकान की बहुत मांग रही। इसके लिए 346 लोगों ने आवेदन किए थे। वहीं कटरा मनमोहन पार्क की दुकान के लिए महज चार आवेदन आए थे। यानी भीरपुर स्टेशन रोड की दुकान पर कमाई भी बहुत अधिक है। अफसरों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में इस बार शराब की दुकानों की मांग अधिक दिख रही है। शहर की किसी भी दुकान के लिए इतने अधिक आवेदन नहीं आए हैं। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि सभी को दुकानों का आवंटन नियमानुसार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.