मोतिहारी, मई 14 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हसुआहा मानिकपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 10 स्थित सरैया गांव में उस समय मातमी सन्नाटा छा गया जब जब छोटेलाल दास उर्फ छोटन दास के पुत्र की मौत की खबर परिजनों को मिली। शव को पोस्टमार्टम की बाद परिजन को सौंप दिया। जब शव मृतक के घर पहुंचा मां गीता देवी शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगी। रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। ग्रामीण पानी छिड़क कर होश में ला रहे थे। पिता ने मुखाग्नि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...