बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया, हिन्दुस्तान टीम। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव में पहुंचा। शव देखते ही लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोग शव के साथ नौतन-गोपालगंज सड़क पर पहुंचे। यहां आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लोगों ने सड़क जाम रखा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग मामले में तत्काल कार्रवाई व वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी वहां पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। युवक की हत्या से बुझ गया घर चिराग: ग्रामीणों ने बताया कि छबीला यादव के दो पुत्र थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; गांव में तनाव उन्हें तीन पुत्रियां हैं। इसमें बड़े बेटे की शादी नहीं हुई थी। सांप के काटने से बीते वर्ष ...