गांव में शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, डीएम से कार्रवाई की मांग
महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, नवीन विषेन। फरेंदा तहसील क्षेत्र के कुशहा गांव में आबादी, शिव मंदिर व छठ घाट के समीप निर्माणाधीन देशी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और उसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल व आवासीय क्षेत्र के बीच शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होने के साथ महिलाओं, बच्चों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की घनी आबादी के बीच, शिव मंदिर व छठ घाट के समीप देशी शराब की दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। प्रस्तावित दुकान के आसपास कई आवासीय मकान स्थित हैं, जबकि छठ घाट व मंदिर भी काफी नजदीक हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.