गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, अप्रैल 21 -- कलीनगर। ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में शराब की दुकान खोलने के फैसले का विरोध करते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। ग्राम बूंदीभूड के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर शराब की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है, जो गांव के सामाजिक माहौल के लिए उचित नहीं है। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव को लेकर लोगों ने गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे गांव में अपराध और असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। बताया गया है कि इस संबंध में पंचायत स्तर पर 2-3 बैठकें भी हुईं, लेकिन सभी ग्रामीणों की सहमति नहीं ली गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के दबाव में यह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.