पीलीभीत, अप्रैल 11 -- गजरौला,संवाददाता। गांव में शराब की नई दुकान खोले जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने ग्रामीणों और महिलाओं को समझाबुझा कर शांत किया। थाना गजरौला क्षेत्र के कंजा हरैया माला स्टेशन मार्ग स्थित शराब की दुकान खोली जा रही है। ठेकेदार ने शुकव्रार रात में चोरी छिपे एक खोखा लाकर रख दिया। जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है। उसके निकट ही मंदिर है। रात में ही इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने समझा दिया। शनिवार सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर एकत्र हो गए और विरोध जताते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.