मऊ, अप्रैल 30 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना रेहिया निवासी विपुल यादव की रविवार की रात्रि सिर में पेचकश से गोद कर की गई हत्या के तीसरे दिन बुधवार को भी गांव में भय एवं तनाव भरा सियापा छाया रहा। हालांकि पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन अभी भी कई आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस बात को लेकर मृतक विपुल के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। वैसे सुरक्षा एव शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मृतक के घर पर अभी भी पुलिस तैनात है। मंगलवार को सायं मृतक के अंतिम संस्कार के बाद उसके माता-पिता एवं अन्य परिवारीजन पूरी तरह बेसुध पड़े हैं। उनके रिश्तेदार एवं अन्य करीबी उन्हे ढांढस बंधाते देखे गए। हत्या के बाद गांव के लोग काफी सहमें हुए हैं,साथ ही पूरे गांव में हत्यारों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...