रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की ब्लॉक के माधोपुर हजरतपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर शनिवार को प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान जिम्मेदार अधिकारी गांव में बनी सड़कों का स्पष्ट विवरण नहीं दे सके। इस पर तहसीलदार ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है। गांव निवासी आदिल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत कर 32 विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़कों का निर्माण, किसानों के खेतों में पाइपलाइन बिछाना, नाला खुदाई और तालाब का सौंदर्यीकरण शामिल हैं। शिकायत के आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- जांच के लिए रुड़की पहुंचे तहसीलदार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...