फतेहपुर, जून 19 -- हथगाम। पट्टी शाह गांव में 17 साल पहले दिनदहाड़े बहे खून का मंजर फैसले वाले दिन उस दौर में मौजूद रहे हर एक शख्स की आंखों के सामने कौंध गया। गुरुवार को अंतिम सुनवाई के दौरान कोर्ट कैंपस में रही गहमागहमी की तपिश गांव तक में महसूस की गई। जिसके चलते भारी पुलिस बल गुरुवार दोपहर से लेकर शुक्रवार देर रात तक गांव में गश्त करता रहा। गुरुवार को दोहरे हत्याकांड में फैसला सुरक्षित हुआ था। शुक्रवार को कोर्ट का फैसला आया। दोनों पक्ष गांव के ही होने के कारण हालात तनावपूर्ण रहे। हालांकि भारी पुलिस बल लगातार गांव में नजर बनाए रहा। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े गांव के हर व्यक्ति के दरवाजे पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी रही। घरों में मौजूद परिजनों और दोनों पक्षों के समर्थकों से पुलिस लगातार संवाद करती रही। थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया क...