इटावा औरैया, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के नगला निरपत मौजा सहजपुर ज्ञानपुर गांव के ग्रामीणों ने एक युवक की हरकतों से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है। ग्रामीणों ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि गांव निवासी एक नामजद आए दिन गांव में कपड़े उतारकर घूमता है। जब उसे ऐसा करने से मना किया जाता है तो वह गाली-गलौज करने लगता है और गांव वालों को धमकी देता है। आरोप है कि उक्त युवक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। 5 मार्च को भी वह गांव में बिना कपड़ों के घूम रहा था, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग ग्रामीणों के पास मौजूद है। मना करने पर वह झगड़े पर आमादा हो गया और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। इस मामले में ग्रामीण राधाकृष्ण, सुनील कुमार, मोहन सिंह, रघुनाथ आदि ने पुल...