लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- चौकी क्षेत्र के ग्राम मोहम्दाबाद में मन्दिर के पास अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने ओयल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ओयल पुलिस ने महिला को उठा कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात महिला की उम्र करीब 70 वर्ष है। बुजुर्ग महिला दो तीन दिनों से ग्राम मोहम्मदाबाद के आसपास घूम रही थी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। गुरुवार को ग्राम मोहम्मदाबाद के बाहर मंदिर के पास पड़ी मिली महिला को मौके पर पहुंची ओयल पुलिस ने महिला को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल भिजवाया। जहां डाक्टरों उसको मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.