गांव में महिला का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
औरैया, मई 20 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रपुरा में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका के घर के बाहर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नम आंखों के बीच महिला का अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम चन्द्रपुरा निवासी सुषमा देवी पत्नी सुन्दर लाल का शव बुधवार को गांव पहुंचा। इसके बाद परिजन बदहवास हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को दुर्घटना में मृत रामशंकर और उर्मिला देवी का अंतिम संस्कार गांव के खेत पर किया गया था। बुधवार को उसी स्थान पर सुषमा देवी का भी अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा उनके पति सुन्दर लाल ने मुखाग्नि दी। दुर्घटना में घायल हुए सुन्दर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.