गांव में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप
सोनभद्र, अगस्त 16 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन क्षेत्र के बिसरेखी गांव में रविवार सुबह एक घर के पास मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल में छोड़ दिया। घोरावल के बिसरेखी गांव में रविवार सुबह रमेश विश्वकर्मा के घर के बगल में बांस के पेड़ के पास एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ उनके घर की तरफ बढ़ रहा था। इतना बड़ा मगरमच्छ देख कर आस पास के लोग हैरान हो गए। मगरमच्छ मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उसकी फुंफकार सुनकर लोग सहम गए। मगरमच्छ मिलने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन दारोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक राहुल कुमार, विशाल कुमार, उज्जवल पांडेय, ओमप्रकाश की टीम मौके पर पहुंची।रस्सी, यह भी पढ़ें- Roorki News: बंजारेवाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.