गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। दक्षिणांचल के एक थाने पर तैनात थानेदार पर गांव में मंदिर निर्माण के नाम पर अपने खाते में चंदा लेने का आरोप लगा है। इस संबंध में एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, प्रमुख सचिव (गृह), एडीजी और डीआईजी को शिकायती पत्र भेजा है। साथ ही ऑनलाइन लेन-देन के प्रमाण भी उपलब्ध कराए हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने सीओ गोला को जांच सौंपी है। एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव बालेंदु प्रसाद ओझा ने आरोप लगाया है कि प्रभारी निरीक्षक अपने पैतृक गांव में मंदिर निर्माण के नाम पर क्षेत्र के नागरिकों और ग्राम प्रधानों से चंदा एकत्र कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- महिला को लात मारकर थाने ले गया दरोगा, लाइन हाजिर उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.