गांव में भरा बाढ़ का पानी तो सिर से छत भी छिन गई
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- निघासन। गांव में घुसे शारदा नदी के बाढ़ के पानी ने सिर से छत भी छीन ली। घर के भीतर से लेकर आसपास चारों तरफ पानी भर जाने से कई परिवार घर छोड़कर सड़क किनारे तिरपाल डालकर परिवार समेत पड़े हैं। उनके सिर की छत थी और अपनों के साथ सुकून से दो वक्त की रोटी भी बाढ़ ने छीन ली है। बाढ़ के पानी से भरे घर में खाना बनाने से लेकर तमाम असुविधाओं के अलावा रात-बिरात जहरीले कीड़े-मकोड़ों के डर से कस्बे के पड़ोस के मंझिलीपुरवा और बुद्धापुरवा गांवों के कई परिवार घर छोड़कर कुछ जरूरी सामान के साथ पचपेड़ी घाट रोड के किनारे आ गए हैं। वे सड़क किनारे तिरपाल तानकर इसके नीचे दिन काटने को मजबूर हैं। किसी ने घर से जरूरी सामान लेकर ऊंची जगह ठिकाना बनाया है तो कोई आसपास अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहकर गांव से पानी निकलने का इंतजार कर रहा है। शारदा नदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.