लातेहार, मार्च 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के झाबर गांव में शनिवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया,जब एक हिरण भटककर जंगल से गांव में पहुंच गया। गांव में प्रवेश करते ही पालतू कुत्तों का झुंड हिरण पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा,लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए हिरण को घेरकर काबू में किया और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हिरण को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा हिरण का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से पुनः जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.