गांव में बच्चों के बीच शिक्षा जागरूकता अभियान चला
पूर्णिया, मई 17 -- गांव में बच्चों के बीच शिक्षा जागरूकता अभियान चला फोटो-17purn09-हाटगाछी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे एवं अन्य।बायसी, एक संवाददाता। शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डगरूआ के हाटगाछी चौक स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा ने की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के माहौल में ढलने, उचित शिक्षा ग्रहण करने तथा सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। इस अवसर पर इंजीनियर शौकत ने बच्चों को समय के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.