शाहजहांपुर, मार्च 17 -- खुटार। मलिका गांव में तेंदुए की दहशत दूसरे दिन भी बनी रही। रविवार रात गांव के किनारे तेंदुए की आहट मिलने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात तेंदुए ने एक निराश्रित बछड़े को अपना शिकार बना लिया था। रविवार सुबह ब्रह्मदेव स्थान के पास खेतों में बछड़े का अधखाया शव मिला था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पगचिन्हों को ट्रेस किया और बछड़े के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गड्ढे में दफना दिया था। रविवार रात बांके, शिवकुमार, प्रमोद और महेश के घरों के पास लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर वह खेतों की ओर भाग गया। वन क्षेत्राधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को लगातार कांबि...