बिजनौर, मार्च 19 -- अफजलगढ़। गांव के इर्दगिर्द गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। बुद्धवार को अफजलगढ़ से सटे गांव गढ़वावाला के भीतर नसीम वाली गली में गुलदार को घूमते देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। दो दिन पहले सोमवार को भी गुलदार को गांव के समीप चहल कदमी करते देखा गया था। अमर सिंह, संजय, सुनील, अजय, दिनेश, सुमित, मुख्तयार, रणवीर तथा करण सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिन से गुलदार को गांव के आसपास देखा जा रहा है। ग्रामीणों को हर समय गांव के आसपास गुलदार की मौजूदगी तथा हमले का डर सताता रहता है। गुलदार के हमले की आशंका को लेकर लोग भयभीत हैं। गुलदार की मौजूदगी के कारण हमले के डर से बच्चे घर के भीतर छिपे रहते हैं। वहीं शाम ढलते ही लोगों के घरों में कैद हो जाते ह...