सीवान, जून 20 -- बसंतपुर। नगर पंचायत सहित गांवों में खराब चापाकल और जलापुर्ति बाधित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द खराब चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई परंतु अभी तक कोई नहीं सुनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...