कुशीनगर, जनवरी 5 -- सोहसा मठिया, हिन्दुस्तान संवाद। कसया थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी निशांत सिंह उर्फ शक्तिमान की गला रेत कर हत्या करने के पांचवें दिन रविवार को गांव में पुलिस फोर्स तैनात रही। गांव समेत चौराहे का माहौल धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। चौराहे पर दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं। एहतियात के तौर पर गांव में चार थानों की पुलिस के साथ क्यूआरटी व पीएसी के जवान मुस्तैद है। कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव के समीप पिछले बुधवार को अमरपुर निवासी संतोष सिंह के बेटे निशांत सिंह उर्फ शक्तिमान (22) की दो युवकों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल से लेकर आरोपियों के गांव तक प्रदर्शन किया था। गुरूवार को पीएम के बाद शव पहुंचने नैका छपरा चौराहे पर लोगों पर चार घंटे मुख्य सड़क को जाम किया था। पुलिस दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.