गांव में पुरखों की याद में बनवाएं बारात घर, ओपन जिम या डिजिटल लाइब्रेरी; सरकार देगी 40% पैसा
निज संवाददाता, अगस्त 15 -- Mukhyamantri Matrubhumi Yojana: यूपी सरकार कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक मातृभूमि स्कीम है। दरअसल, अपनी माटी से प्रेम करने एवं पैतृक गांव में अपने पूर्वजों व परिजनों की स्मृति को हमेशा के लिए जीवंत बनाए रखने की चाहत रखने वालों के लिए मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना बेहद मुफीद है। इस योजना के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने गांव के विकास में सीधे भागीदार बन सकता है और अपने पुरखों के नाम से गांव में बुनियादी सुविधाएं भी स्थापित करा सकता है। योजना की सबसे खास बात इसका फंडिंग पैटर्न है। गांव में किसी भी सार्वजनिक और सामुदायिक विकास कार्य की कुल लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा इच्छुक व्यक्ति को देना होगा, जबकि 40 प्रतिशत धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार का पंचायती राज विभाग अनुदान के रूप में देगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.