गांव में पहुंचे डॉक्टर, जांच कर दीं दवाइयां
आगरा, मई 29 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के विशेषज्ञ डॉक्टर शुक्रवार को गांव पहुंचे। सींगना में शिविर लगाया और ग्रामीणों को इकट्ठा किया। उनकी जांच कर परामर्श दिया, साथ में मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। अपने बीच डॉक्टरों को पाकर उन्हें सुखद एहसास हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौ.चरण सिंह की पुण्य तिथि पर 'आओ गांव चलें' मुहिम के तहत आईएमए ने कृष्णा पब्लिक स्कूल में शिविर लगाया। सुबह 6 से 9 बजे तक चले शिविर में करीब 150 ग्रामीणों की जांच की गई। चार साल पहले इसी कार्यक्रम के तहत सींगना के साथ अभैदोंपुरा में भी शिविर लगाया था। अध्यक्ष डॉ.पंकज नगायच ने बताया कि इसी मुहिम के तहत चार साल से लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। चेयरमैन डॉ.ओपी यादव ने कहा कि चौ.चरण सिंह ने कहा था कि देश की उन्नति का रास्ता खेत-खलिहानों से होकर निकलता है। इसीलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.