शामली, जून 11 -- बाबरी। क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी के युवक क़ी सहारनपुर में हत्या के बाद युवक के शव का गांव में पहुँचने के बाद बुधवार क़ो गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी निवासी युवक शिवकुमार द्वारा करीब चार माह पूर्व गांव क़ी ही युवती आकांक्षा से प्रेम विवाह करने के बाद युवती के परिजनों से खतरा होने के चलते युवक शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ मुज़फ्फरनगर में रह रहा था। मंगलवार क़ो युवक शिवकुमार पत्नी आकांक्षा क़ो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती क़ी परीक्षा हेतु जनपद सहारनपुर के कस्बा रामपुर मनीहारन के गोचर इंटर कॉलेज में गया था, जहाँ परीक्षा के उपरांत युवती के स्वजनों द्वारा युवक क़ी गोली मारकर हत्या कर दीं थीं, देर रात्रि तक सहारनपुर में युवक का पोस्टमार्टम किया गया तत्पश्चात् रात्रि में करीब 12.00 बजे अंतिम सं...