सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर दरा कोटटला निवासी एक परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ लोग कई दिनों से उन्हें गांव में घुसने नहीं दे रहे है। आरोप है कि उन पर पथराव भी किया गया। पीडि़त मोहम्मद हनीफ का कहना है कि विपक्षीगणों ने उनके घर पर आकर हमला किया और घर के बाहर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला भी किया गया, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत देहात कोतवाली में और एसएसपी से की, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालात इतने खराब हैं कि परिवार अपने ही घ...