गांव में नौ फिट लंबा अजगर निकलन से लोगों में मचा हड़कंप
अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित गोयड़ी पूरे शुक्ल गांव में 9.5 फिट लंबा और करीब 72 किलो वजन का एक इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर के द्वारा सियार के बच्चे का शिकार करते हुए देख ग्रामीणों ने एक क्षेत्रीय सर्पमित्र को मामले की सूचना दी। लोगों की सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ सका। अजगर के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को सर्पमित्र ने अजगर सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को ले जाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.