पूर्णिया, अप्रैल 20 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ प्रखंड के मटवैली गांव में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एहसान आलम के दरवाजे पर हुआ जिसमें दर्जनों बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पढ़-लिखकर बड़े अधिकारी बनने और समाज की सेवा करने का आह्वान किया। इंजीनियर शौकत साहब ने बच्चों को अनुशासित रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी। वहीं अधिवक्ता मजहर आलम ने कहा कि कुल्ल्हैय्या समाज को बिहार सरकार द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है, इसलिए बच्चों को शिक्षा प्राप्त कर आरक्षण का लाभ लेते हुए सरकारी सेवाओं मे...