गांव में नाली खड़ंजा न बनने पर पेड़ पर चढ़ा ग्रामीण, दे रहा कूदने की धमकी
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- लखीमपुर। मैगलगंज थाना क्षेत्र के खखरा गांव में नाली और खड़ंजा न बनने से आक्रोशित ग्रामीण रक्षपाल एक पेड़ पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। उसका कहना है कि गांव में साफ-‑सफाई, नाली और खड़ंजा की समस्या लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कई बार धरना ‑प्रदर्शन और शिकायतें कीं, लेकिन उसकी आवाज नहीं सुनी गई, जिसके बाद बुजुर्ग ग्रामीण रक्षपाल आक्रोश में पेड़ पर चढ़ गया। उसके बाद कूदकर जान देने की बात करने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर मैगलगंज पुलिस के सिपाही पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.