झांसी, अप्रैल 15 -- झांसी। डग्गामारी पर लगाम लगे और ग्राम क्षेत्रों के लोगों को साधनों की परेशानी न हो इसके लिए अब गांव गांव ब्लाक में भी मिनी बसें दौड़ती दिखेगी। यह बसें रोडवेज की तरफ से दौड़ाई जानी है। इसके लिए फिलहाल 48 बसों का खाका तैयार है। बसों की खरीद करने के लिए एआरएम ने 15 दिन की अवधि दी है। जिसमें हर हाल में बसों को लाना होगा। पिछले कई सालों से ग्राम क्षेत्रों के लिए बसों की डिमांड की जा रही थी। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए मार्ग की जानकारियां मांगी थी। जिसके बाद तय हुआ था कि बसों को विभिन्न ग्राम ब्लाक आदि में दौड़ाया जाना है। यह भी पढ़ें- बस में कोई दिक्कत हो तो चालक से मांगें शिकायत पुस्तिका एआरएम ने मिनी बसें जो 15 से 28 सीटर होगी। इसके लिए पत्र जारी कर दिया था।अब इन बसों को लाने के लिए तय अवधि ही होगी। हर हाल म...