गांव में देर रात शवों के पहुंचते ही मची चीत्कार
फतेहपुर, मई 15 -- बकेवर। गुजरात के कच्छ जिले दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी कांडला में जहरीली गैस के रिसाव से जान गंवाने वाले तीन मजदूरों के शव गुरुवार देर रात गांव पहुंचे तो पूरा गांव चित्कारों से गूंज उठा। जैसे ही एंबुलेंस गांवों में पहुंची, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल दहला उठा। महिलाओं के विलाप और मासूम बच्चों की सिसकियों ने हर आंख नम कर दी। गांवों में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही और हर कोई इस हादसे को याद कर सिहर उठा। बता दें कि गुजरात के दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के बर्थ नंबर 13 पर खड़े 'एमवी पैन ऑप्टिमम' जहाज में केमिकल युक्त टिंबर उतारने के दौरान जहरीली गैस फैल गई थी। जाफरगंज थाना के गोदैया गांव निवासी राजेश गौतम सबसे पहले कार्गो होल्ड में उतरे थे, लेकिन वापस नहीं आए। उन्हें बचाने के प्रयास में बकेवर थाना के दिलावलपुर गांव निवासी माशूक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.