बलरामपुर, मार्च 2 -- ललिया संवाददाता। बनकटवा रेंज क्षेत्र के लैबुड्डी बनकटवा गांव के निकट सोमवार को करीब छह फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत की मेड़ के पास विशाल सर्प को देख आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हालात को संभालते हुए अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक उपकरणों की मदद से सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। टीम ने सूझबूझ के साथ सर्प को नियंत्रित कर कब्जे में लिया। वनाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सोहेलवा वन्यजीव प्रभाव क्षेत्र के दक्षिणी खैरवान बीट में सुरक्षित व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.