अमरोहा, मार्च 9 -- बछरायूं, संवाददाता। तालाब किनारे गोवंशी पशु के अवशेष मिलने से आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने गोकशी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया व आरोपियों की धर पकड़ की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के गांव ढयौटी के निकट तालाब के किनारे कुछ लोगों ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष देखे। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। उधर, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोकशी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं शेरपुर मार्ग को जाम कर दिया। जांच में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.