आगरा, मार्च 14 -- क्षेत्र में चल रहे नियमित टीकाकरण का शनिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। वह शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव चांदपुर पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप कुमार गौतम ने टीकाकरण सत्र के बारे मं जानकारी ली। मौके पर उन्हें एएनएम वीनेश राजपूत, आशा कार्यकर्ता कुसुम दीक्षित, अनारकली, आंगनवाडी कार्यकर्ता अंजली, लाखा देवी मौजूद मिलीं। निरीक्षण के दौरान उन्हें सत्र स्थल के बाहर टीकाकरण का बैनर लगा मिला, ड्यू लिस्ट अपडेट मिली। इसमें दर्ज 31 बच्चों में से उस समय तक 15 बच्चे टीकाकृत हो चुके थे। दो गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की जांच भी हुई थी, यू विन पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण उस समय तक टीकाकृत बच्चे व गर्भवती महिला दर्ज नहीं पाए गए, जबकि टेली शीट अपडेट पाई गई। वैक्सीन वायल नियमानुसार खोली गई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.