गांव में जल जमाव से ग्रामीणों का जीना हुआ दुश्वार
बांका, जून 7 -- धोरैया (बांका) संवाद सूत्र धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया पंचायत के करहरिया गांव में जल जमाव से ग्रामीणों का जीवन जीना दुश्वार हो गया है। जल जमाव की समस्या से त्रस्त ग्रामीण ऊब चुके हैं। ग्रामीणों के द्वारा समस्या से निजात को लेकर कई बार प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया गया लेकिन आज तक समस्या से निदान को लेकर कोई पहल नहीं किया गया है। जानकारी देते हुए ग्रामीण खलील तौसीफ सहित ने बताया कि नाला का साफ सफाई समय के साथ नहीं होने के कारण पुरा नाला जाम हो गया है। नाला जाम हो जाने के कारण घर से निकलने वाले दूषित पानी सहित बारिश के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया की पंचायत के मुखिया द्वारा आज़ तक नाला साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से गांव के सड़क पर पानी का जमाव होने के साथ ही जमा पानी घर में घुसने लगता। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.