आगरा, मई 2 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला मामों गांव में पिछले कई दिनों से जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण शनिवार को आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने सुबह के समय गांव के बाहर से गुजर रहे हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्राम पंचायत पर जलभराव को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंची पुलिस व पंचायत सचिव ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और अस्थायी व्यवस्था करते हुए एक पखवाड़े में स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। शनिवार की सुबह नगला मामों गांव के ग्रामीणों ने हाइवे पर प्रदर्शन कर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- खगड़िया : नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ग्रामीणों पुलिस को बताया कि गांव की प्रत्येक गली में घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों को आवागमन में दिक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.