बदायूं, फरवरी 8 -- बिल्सी, संवाददाता। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव वनबेहटा में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा हुए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गांव संतोष कुमार ने बताया कि मुख्य सड़क पर जलभराव और गंदगी के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नायब तहसीलदार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और समस्या के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान देव कुमारी, संतोष, रूपा देवी, अरुण कुमार सिंह, विक्रम सिंह, श्रीराम, शशिकांत, सूर्य प्रताप, छोटे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.